ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

यूपी में बसपा और बीजेपी को बड़ा झटका, BSP के 6 और BJP के 1 विधायक सपा में हुए शामिल

DESK: इस वक्त की ताजा खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां समाजवादी पार्टी में सात विधायक शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बीएसपी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है

यूपी में बसपा और बीजेपी को बड़ा झटका, BSP के 6 और BJP के 1 विधायक सपा में हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की ताजा खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां समाजवादी पार्टी में सात विधायक शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बीएसपी और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने यह झटका दिया है। बसपा के 6 और बीजेपी के एक विधायक आज सपा में शामिल हो गये हैं। अखिलेश यादव की मौजूदगी में कुल 7 विधायकों ने सपा का दामन थामा है। 


जिसमें बीजेपी के सीतापुर विधायक राकेश रौठार का नाम शामिल हैं जिन्होंने आज सपा का दामन थामा। वही बसपा के छह विधायक भी सपा में शामिल हो गये हैं। बसपा के जिन छह  विधायक सपा में शामिल हुए है उनके नाम हैं असलम राइन- भिनगा-श्रावस्ती, असलम अली चौधरी-ढोलाना-हापुड़, मुजतबा सिद्दीकी-प्रतापपुर-इलाहाबाद,हाकिम लाल बिंद-हांडिया-प्रयागराज,हरगोविंद भार्गव-सिधौली-सीतापुर और सुषमा पटेल-मुंगरा-बादशाहपुर। 


अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी का सफाया होना तय है क्योंकि बीजेपी के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीजेपी के शासनकाल से जनता दुखी है और आगामी विधानसभा चुनाव वह बड़ा फैसला लेने जा रही है। अखिलेश ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो सपा में आना चाहते है। आने वाली दिनों में तस्वीरे साफ हो जाएगी।


बीजेपी ने अपने घोषणाप्तर में जो वायदे किए थे उसे आज तक पूरा नहीं किया है। बीजेपी ने यह भी वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदमी दोगुनी हो जाएगी लेकिन किसानों की आय दोगुनी कब होगी यह सवाल किसान कर रहे हैं। हालत यह है कि आज लोगों की जरूरत के सामान के दाम सातवें आसमान पर है। जिसे लेकर आमलोगों में आक्रोश व्याप्त है। अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार को यह वादा भी याद दिलाया जिसमें कहा गया था कि झांसी और मथुरा में मेट्रो बनेगा लेकिन यह काम आज तक नहीं हुआ है।

टैग्स