ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इस नेता को बनाया विधानसभा में विपक्ष का नेता; बीजेप से नाराज समाज को साधने की कोशिश

DESK: उत्तर प्रदेश बीजेपी में मचे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी में बड़ा उलटफेर हो गया गया है। पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय को स

अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इस नेता को बनाया विधानसभा में विपक्ष का नेता; बीजेप से नाराज समाज को साधने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश बीजेपी में मचे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी में बड़ा उलटफेर हो गया गया है। पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय को समाजवादी पार्टी के विधायक दल का नेता बना दिया है। 


सर्वसम्मति से माता प्रसाद पांडेय को विधायक दल का नेता चुना गया। माता प्रसाद यूपी विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं और सिद्धार्थनगर के इटावा सीट से विधायक हैं। माता प्रसाद समाजवादी पार्टी के अनुभवी नेताओं में से एक हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक कद्दावर नेता की पहचान रखते हैं। 


माता प्रसाद पार्टी सुप्रीमो अखिलेश प्रसाद यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। माता प्रसाद ब्राह्मण समाज से आते हैं। माता प्रसाद पांडेय को विधायक दल का नेता बनाकर अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है।


ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज बीजेपी से नाराज है। इसी नाराजगी का फायदा उठाते हुए अखिलेश ने यह सियासी दांव खेला है। समाजवादी पार्टी की नजर उस समाज पर है जो बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और चुनाव से पहले पहले बीजेपी से नाराज चल रहे समाज के लोगों को साधने की कोशिश अखिलेश यादव कर रहे हैं।


माता प्रसाद पांडेय को विधायक दल का नेता बनाकर ब्राह्मण समाज को साधने के साथ साथ पार्टी ने कुश अन्य नियुक्तियां भी की हैं। मुस्लिम समाज से आने वाले विधायक महबूब अली को विधानसभा में पार्टी की तरफ से अधिष्ठाता मंडल का सदस्य बनाया है। वहीं विधायक कमाल अख्तर को विधानसभा  में मुख्य सचेतक और विधायक राकेश कुमार को उप सचेतक नियुक्त किया है।