ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

UP Election Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज होगा फैसला, 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

DESK: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम आज आएगा. विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग सात चरणों में हुई थी. जहां 10 फरवरी को पहले चरण में 11 जिलों की 58 स

UP Election Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज होगा फैसला, 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम आज आएगा. विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग सात चरणों में हुई थी. जहां 10 फरवरी को पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले गए थे. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को  55 सीटों पर,  तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर, चौथे चरण में 23 फरवरी को 59 सीटों, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 61 सीटों पर, सातवें चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान हुआ था.


उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर वोटों की गिनती आज होगी और मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी. एक तरफ UP में जहां BJP अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है. दूसरी तरफ सपा गठबंधन को उम्मीद है कि इस बार उन्हें जनता सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा सकती है.


चुनाव को लेकर एक वरिष्ठ पत्रकार का कहना है कि अखिलेश की करहल सीट और योगी की गोरखपुर सीट के अलावा इस बार सिराथू सीट पर भी लोगों की दिलचस्पी बहुत ज्यादा है. करहल से अखिलेश की जीत का मार्जिन ज्यादा हो सकता है क्योंकि वहां यादव वोट बड़ी संख्या में है.