ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

बिहार चुनाव : उम्मीदवारों के पास आज जनसंपर्क का आखिरी मौका, शनिवार को 78 सीटों पर वोटिंग

PATNA : शनिवार को बिहार विधानसभा की बाकी बची 78 सीटों पर अंतिम चरण में मतदान होना है. चुनाव प्रचार का काम गुरुवार की शाम इन सीटों के लिए थम गया था ,लेकिन जनसंपर्क के लिए आज उम

बिहार चुनाव : उम्मीदवारों के पास आज जनसंपर्क का आखिरी मौका, शनिवार को 78 सीटों पर वोटिंग
Anamika
2 मिनट

PATNA : शनिवार को बिहार विधानसभा की बाकी बची 78 सीटों पर अंतिम चरण में मतदान होना है. चुनाव प्रचार का काम गुरुवार की शाम इन सीटों के लिए थम गया था ,लेकिन जनसंपर्क के लिए आज उम्मीदवारों के पास अंतिम मौका है. 78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी शनिवार को उपचुनाव होगा.

शनिवार को जिन 78 सीटों पर मतदान होना है उनमें कुल 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों में 1094 पुरुष और 110 महिला उम्मीदवार शामिल है. 78 सीटों पर कुल 2 करोड़ 35 लाख 32 हजार 52 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें एक करोड़ 23 लाख 25 हजार 780 पुरुष और एक करोड़ 12 लाख 5 हजार 378 महिला वोटर शामिल है. 894 थर्ड जेंडर के वोटर भी हैं, जबकि सर्विस वोटरों की संख्या 22 हजार 19 है। 378 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा उम्मीदवार गायघाट विधानसभा सीट पर हैं यहां कुल 31 उम्मीदवार मैदान में है.

 इस चरण में कुल 4 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां सबसे कम प्रत्याशी हैं .ढाका, जोकीहाट, बहादुरगंज और त्रिवेणीगंज में उम्मीदवारों की संख्या 9 है. तीसरे चरण में 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 4:00 बजे तक होगी बाकी सीटों पर शाम 6:00 बजे तक. मतदान होगा जिन सीटों पर सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी. उनमें बाल्मीकि नगर, राम नगर, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा सीटें शामिल है.