ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

सनातन को ‘डेंगू-मलेरिया’ बताने वाले CM स्टालिन के बेटे उदयनिधि की मुश्किलें बढ़ीं, बिहार की कोर्ट ने जारी किया समन

ARA: सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आरा की कोर्ट ने तमिलनाडु के खेल विकास मं

सनातन को ‘डेंगू-मलेरिया’ बताने वाले CM स्टालिन के बेटे उदयनिधि की मुश्किलें बढ़ीं, बिहार की कोर्ट ने जारी किया समन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आरा की कोर्ट ने तमिलनाडु के खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।


दरअसल, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, उन्हें खत्म करना होता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए।


उदयनिधि के इस बयान के बाद देश की राजनीति गरमायी थी। देश के अलग अलग राज्यों में उदयनिधि के खिलाफ परिवाद दायर हुए थे। इस संबंध में आरा के अधिवक्ता धरणीधर पांडेय ने भी उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उदयनिधि के बयान से धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।


परिवाद की जांच के बाद आरा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार झा की कोर्ट ने माना है कि स्टालिन के बयान से धार्मिक भावना आहत हुई है। कोर्ट ने परिवादी और अन्य गवाहों की गवाही के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 298 के तहत संज्ञान लेते हुए उन्हें उदयनिधि स्टालिन को समन जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले में तीन गवाहों की गवाही हुई है। एक अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी।