ब्रेकिंग
बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...

ट्विटर पर लड़ गए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व मंत्री तेजप्रताप, एक दूसरे को दे डाली नसीहत

PATNA: नाम को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ट्विटर पर लड़ गए. दोनों ने एक दूसरे को नसीहत दी. मंगल पांडेय ने जब तेजस्वी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  नाम को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ट्विटर पर लड़ गए. दोनों ने एक दूसरे को नसीहत दी. मंगल पांडेय ने जब तेजस्वी यादव पर निशाना साधा तो बड़े भाई तेजप्रताप यादव भड़क गए. 


मंगल पांडेय ने किया ट्वीट कर तेजस्वी पर बोला हमला

मंगल पांडेय ने ट्वीट कर तेजस्वी पर हमला बोला. लिखा कि’’शिक्षा में फेल , क्रिकेट में फेल और अब गठबंधन के सहयोगियों को एक साथ रखने में फेल, इसलिए तेजस्वी जी का असली नाम फेलस्वी जी होना चाहिए.’’ बता दें कि कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने मंगल पांडेय पर कोरोना वायरस को लेकर निशाना साधा था और कहा था कि जब कोरोना को लेकर सीएम नीतीश कुमार समीक्षा कर रहे थे उस दौरान मंगल पांडेय टिकटॉक वीडियो देख रहे थे. चमकी बुखार के दौरान भी वह क्रिकेट का स्कोर पूछ रहे थे.

तेज प्रताप ने दिया जवाब

मंगल पांडेय के ट्वीट पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने निशाना साधा. तेजप्रताप ने ट्वीट किया कि’’कोरोना नहीं बेशर्मोना से पीड़ित आदमी, आपके अपने असली नाम पर क्या ख्याल है आपका श्री मान अमंगल पाण्डेय उर्फ स्कोरी बाबा जी..? "जबसे से आए तबसे बिहार को अमंगली तालाब में स्कोर पूछ-पूछकर डूबो रहे हैं". 


टैग्स