ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन, शिक्षा मंत्री ने बताया क्या होगा सरकार का अगला कदम?

पटना में TRE-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। अभ्यर्थी एकल परीक्षा और नो नेगेटिव मार्किंग की मांग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 32,388 पदों की अधियाचना BPSC को भेजी जा चुकी है और पदों की संख्या बढ़ सकती है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना में TRE-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र एकल परीक्षा कराने और नेगेटिव मार्किंग नहीं रखने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच गोपालगंज पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 की अधियाचना और पदों की संख्या को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 



दरअसल, पटना में TRE-4 परीक्षा के पैटर्न को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाए और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा जाए। इसी को लेकर जब शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग की ओर से 32 हजार 388 पदों के लिए अधियाचना BPSC को भेजी जा चुकी है।



शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुछ पद ऐसे भी हैं, जो पिछली प्रक्रिया में छूट गए थे। विभाग ने ऐसे पदों की सूची मंगा ली है। इन अतिरिक्त पदों को भी अधियाचना में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है और अगले एक-दो दिनों में पदों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छूटे हुए पदों की सूची सामान्य शाखा को भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद बढ़े हुए पदों की संख्या को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।



हालांकि, छात्रों की एकल परीक्षा और नो नेगेटिव मार्किंग की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य विषय विभाग की ओर से अधियाचना भेजने और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ा है। परीक्षा का आयोजन और उसके नियम तय करना संबंधित आयोग के स्तर पर होगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता