ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने ली शपथ, स्पीकर ओम बिरला का पैर छूकर ली आशीर्वाद

DESK : राजनीति में आने के पहले ही अपने फिल्मी कैरियर पर ब्रेक लगाने का फैसला कर चुकी तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला फिल्म एक्ट्रेस नुसरत जहां एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छाई हुई

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : राजनीति में आने के पहले ही अपने फिल्मी कैरियर पर ब्रेक लगाने का फैसला कर चुकी तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला फिल्म एक्ट्रेस नुसरत जहां एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं. दरअसल टीएमसी की नवनिर्वाचित सांसद नुसरत इसबार संसद में अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. मांग में सिंदूर, हाथों में मेंहदी और चूड़ियों से भरी कलाइयां बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं. लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां जब सांसद के तौर पर शपथ ले रही थी तो सबकी नजरें नुसरत पर टिकी हुई थीं. मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत और मिमी चक्रवती ने सांसद के तौर पर शपथ ली. नुसरत बेहद खास लुक में काफी इम्प्रेसिव दिख रही थी. खास बात यह रही कि शपथ ग्रहण के बाद नुसरत स्पीकर ओम बिरला के पैर छूकर आशीर्वाद ली. एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में निखिल से शादी की है. 5 जुलाई को दोनों का रिसेप्शन होना है. जिसमें सिनेमा जगत के साथ-साथ राजनीति की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता