ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

आखिर NDA में क्या होने वाला है? अब नित्यानंद राय की गिरिराज सिंह से हुई मुलाकात

NEW DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी के अंदर खाने से मिली इस सलाह के बाद कि वह बिहार की राजनीति छोड़कर केंद्र कि सियासत में चले जाएं इस बात के कयास लगने लगे हैं कि बिहार एनडी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NEW DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी के अंदर खाने से मिली इस सलाह के बाद कि वह बिहार की राजनीति छोड़कर केंद्र कि सियासत में चले जाएं इस बात के कयास लगने लगे हैं कि बिहार एनडीए में जरूर कुछ होने वाला है। नीतीश कुमार को बिहार छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जाने की सलाह देने वाले बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की थी। गिरिराज सिंह और संजय पासवान के बीच हुई मुलाकात के बाद इस बात के कयास लगने लगे थे कि क्या वाकई बिहार में बीजेपी नेताओं का एक धड़ा मिशन नीतीश में लग गया है हालांकि गिरिराज सिंह ने संजय पासवान से अपनी मुलाकात को सामान्य और शिष्टाचार भेंट बताया था। अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है दोनों नेताओं के बीच दिल्ली के कृषि भवन में मुलाकात हुई है। फर्स्ट बिहार झारखंड आपको इस मुलाकात की तस्वीर दिखा रहा है। इस मुलाकात के दौरान किन बातों पर चर्चा हुई है या तो साफ नहीं हो सका है लेकिन बिहार एनडीए को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि शायद कुछ होने वाला है।
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता