ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

TET शिक्षक 15 फरवरी को पटना में देंगे धरना, 27 फरवरी से जाएंगे हड़ताल पर

PATNA: टीईटी शिक्षक एक बार फिर अपनी कई मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरना देने वाले हैं. यही नहीं अपनी मांगों को लेकर वह 27 फरवरी से हड़ताल पर जाने वाले हैं. इससे स्कूल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: टीईटी शिक्षक एक बार फिर अपनी कई मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरना देने वाले हैं. यही नहीं अपनी मांगों को लेकर वह 27 फरवरी से हड़ताल पर जाने वाले हैं. इससे स्कूलों में पढ़ाई ठप हो सकती है. 

सुप्रीम कोर्ट के सुझाव को लागू करने की मांग

टीईटी शिक्षक संघ के बिहार प्रदेश संयोजक अमित विक्रम ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को नहीं मान रही है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को कई सुझाव दिया था उसको भी लागू नहीं किया गया. इसके अलावे में नियमित शिक्षकों की तरह सामान वेतनमान सेवा शर्त लागू और सहायक शिक्षक का दर्जा देने की मांग समेत कई मांगों को लेकर टीईटी शिक्षक संघ धरना देंगे. करीब 10 हजार से अधिक शिक्षक शामिल होंगे.

शांतिपूर्वक होगा धरना प्रदर्शन

अमित ने दावा किया है कि गर्दनीबाग में होने वाला धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक होगा. इसको लेकर प्रशासन से अनुमति मांगी गई है. वादा किया गया है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्व होगा और अपनी मांगों को रखा जाएगा. 

27 फरवरी से हड़ताल पर

बिहार के 1 लाख 25 हजार टीईटी शिक्षक 27 फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे. जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा. इस हड़ताल से एक से लेकर 8वीं कक्षा के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी.