ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

टेंशन में CM नीतीश ! शिक्षा विभाग में मचा घमासान, मंत्री ने के के पाठक को भेजा पीत पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार का शिक्षा विभाग पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। जब से शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी केके पाठक को दी गई है तब से यह विभाग और भी चर्चा में आ गया है।

टेंशन में CM नीतीश ! शिक्षा विभाग में मचा घमासान, मंत्री ने के के पाठक को भेजा पीत पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार का शिक्षा विभाग पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। जब से शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी केके पाठक को दी गई है तब से यह विभाग और भी चर्चा में आ गया है। कभी विभाग के कर्मचारियों को भेष -भूषा सुधारने का आदेश दिया जाता है। तो कभी राज्य के शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने का आदेश दिया जाता है।इस बीच अब जो जानकारी आ रहे हैं उसके मुताबिक विभाग के अपर मुख्य सचिव की कार्यशैली पर विभागीय मंत्री नाराज हो गए हैं। लिहाजा उन्होंने इसको लेकर अपर मुख्य सचिव को पित पत्र भेजा है।


दरअसल, बिहार सरकार ने जून के महीने में कई अधिकारीयों के विभाग बदले थे। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेवारी के के पाठक को दी गई।  पाठक ने कुर्सी संभालते ही राज्य में शिक्षा में बदलाव को लेकर कई आदेश जारी किए।  इन्होंने सबसे पहले यह कहा कि किसी बताए राज्य के सरकारी स्कूल के टीचर गायब नहीं होंगे और यदि गायब हुए तो उनका वेतन काट लिया जाएगा। साथ ही हर टीचर को दो बार अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने को कहा गया।


 इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मी को यह कहा गया कि कोई भी जींस टीशर्ट में ऑफिस नहीं जाएंगे। इसके अलावा  प्रत्येक शनिवार को कार्यालय खुला रखने संबंधी पत्र जारी किया था। जिससे  शिक्षा अधिकारी को देर शाम तक कार्य करना पड़ रहा है। अब इन्हीं मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री के तरफ से इनको पित पत्र भेजा गया है। 


इधर, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद डीएम और जिला शिक्षा अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। पटना जिले में तीन दिन हुए स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान 77 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इनका वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।  

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता