ब्रेकिंग
यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦यूट्यूब देखकर हथियार बनाना सीखा,मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बाप-बेटा गिरफ्तार✦‘बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है BJP’, अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर पप्पू यादव का हमला; गिनाए चार नाम✦बिहार में लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, 6 CO पर विभाग ने कसा शिकंजा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा

नहीं कम हो रही तेजस्वी यादव की मुश्किलें, अब इस मामले में थाने में दर्ज हुई शिकायत

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विवादों का चोली दामन का साथ चल रह है। ईडी और सीबीआई की पूछताछ के बाद अब यादव एक बार फिर से मुश्किलों में नजर आ रहे हैं।</p

नहीं कम हो रही तेजस्वी यादव की मुश्किलें, अब इस मामले में थाने में दर्ज हुई शिकायत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विवादों का चोली दामन का साथ चल रह है। ईडी और सीबीआई की पूछताछ के बाद अब यादव एक बार फिर से मुश्किलों में नजर आ रहे हैं।


दरअसल, उपमुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले गुजरातियों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे ना केवल सियासत गरमा गई बल्कि अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की भी तलवार लटकने लगी है। तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर धमतरी में गुजराती समाज ने गुस्सा जाहिर किया है और इसको लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने करने की बात कही है।


बताया जा रहा है कि, बिहार के उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव ने 21 मार्च को जो बयान दिया उसको लेकर छत्तीसगढ़ गुजराती समाज के अध्यक्ष पी गांधी ने को धमतरी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की है। इस आवेदन में कहा गया है कि गुजराती समाज चाहता है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए उनका यह बयान हम सभी का अपमान है।


आपको बताते चलें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 21 मार्च को मीडिया में यह बयान दिया था कि सीबीआई की लगातार छापेमारी महज विपक्ष को डराने की साजिश है। उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए इशारों ही इशारों में गुजरातियों को ठग कहा था। जिसके बाद अब इसको लेकर गुजराती में वीडियो शुरू हो गया है और उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है।