ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?✦पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?✦पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में तीन बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर

पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे

Bihar Politics: बिहार में मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी पर दिए बयान के खिलाफ बीजेपी ने विरोध मार्च निकाला। संजय सरावगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पोस्टर जलाया और खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। सोमवार को बिहार बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे और विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जताया।




विरोध मार्च में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। बीजेपी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कांग्रेस अध्यक्ष माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा।




प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। सरावगी के मुताबिक, यह प्रदर्शन केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में भी विरोध जताया जा रहा है।




संजय सरावगी ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए मांग की कि खड़गे पूरे देश के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपनी गलती स्वीकार कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता