ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

तेजस्वी यादव ने सदन में मान ली अपनी गलती, बोले ... विपक्ष में रह कर कर दिए थे गलत, अब कानून के तहत हो रहा काम

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन के बजट सत्र शुरू होने के साथ ही विरोधी दल भाजपा द्वारा जोरदार हंगामा शुरू कर दिया गया है। भाजपा के नेता वेल में आकर रि

तेजस्वी यादव ने सदन में मान ली अपनी गलती, बोले ... विपक्ष में रह कर कर दिए थे गलत, अब कानून के तहत हो रहा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन के बजट सत्र शुरू होने के साथ ही विरोधी दल भाजपा द्वारा जोरदार हंगामा शुरू कर दिया गया है। भाजपा के नेता वेल में आकर रिपोर्टिंग टेबल तक तोड़ दिए हैं। इसलिए आप इस पूरे मामले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, भाजपा के लोग सदन के अंदर गुंडई करने आते हैं। यह विरोध करने का कौन सा तरीका है। जिसके बाद विस अध्यक्ष के कड़ी चेतावनी के बाद विरोधी दल के नेता अपने स्थान पर बैठ गए और फिर तेजस्वी यादव ने गलवान मामले में अपनी सरकार सफाई देनी शुरू किया।  तेजस्वी यादव ने कहा कि, गलवान में जब वैशाली के जवान शहीद हुए थे तो हम उनके घर गए थे। पता नहीं  विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा उस वक्त गए थे या नही। उस समय राज्य में  बीजेपी सरकार के अंदर थी। उस समय भी शहीद के परिवार वाले दूसरे की जमीन पर स्मारक बनाना चाहते थे। ये संभव नहीं है। बिहार में कानून के तहत काम होता है।  अब इसी कानून के तहत शहीद के पिता की गिरफ्तारी हुई है। हमारी सरकार किसी को ना फंसाती है और ना बचाती है। 


इसके आगे तेजस्वी यादव ने भाजपा के तरफ से किये गए विरोध पर कहा कि, मैं यह मान लेता हूं किहमलोगों से गलती हो गई थी। हम विपक्ष में रह के गलती कर दिए थे मान लिए। लेकिन आप तो आसान पर रह के यह बोलते थे की टेबल नहीं पटको कुर्सी नहीं छूना चाहिए। लेकिन आप जब उपर जाते हैं तो ज्ञान बढ़ाना चाहिए। लेकिन आप तो नेता विरोधी दल बने तो आप का ज्ञान नीचे ही गिर ही गया। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता