ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

तेजस्वी ने मांझी को दिया बड़ा ऑफर ! अचानक मिलने पहंचे सम्राट चौधरी, इन बातों पर बन गई सहमती

PATNA : बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप जल्द होने वाला है। एक-दो दिन में 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आज

तेजस्वी ने मांझी को दिया बड़ा ऑफर ! अचानक मिलने पहंचे सम्राट चौधरी, इन बातों पर बन गई सहमती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप जल्द होने वाला है। एक-दो दिन में 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पटना में बिहार बीजेपी और लालू की पार्टी राजद की अहम बैठक है। इस बैठक से पहले राजद के तरफ से मांझी को बड़ा ऑफर दिया गया है। राजद के तरफ से मांझी को सीएम बनाने का ऑफर दिया गया है। इसके बाद अब सम्राट चौधरी भागे - भागे मिलने पहुचे हैं। 


दरअसल,  इससे पहले  तेजस्वी यादव ने कहा कि-  आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। अगर जरूरत होगी तो दलित को भी मुख्यमंत्री बनाएंगे। उसके बाद मांझी ने एक विधायक ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा कि - मांझी जी को फ़ोन आया था मुझे भी फ़ोन आया था इस दौरान कहा गया था कि आप हमारे साथ आ जाए आपको सीएम बना दिया जाएगा। उसके बाद सम्राट चौधरी मांझी से मिलने पहुंचे और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि आप हमारे साथ रहिए आपको उचित जगह दी जाएगी। 


इन सबके बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सियासी संकट से निपटने के लिए आज 1 बजे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5 सर्कुलर रोड आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले राबड़ी आवास पर विधानसभा अध्यक्ष को भी राबड़ी आवास बुलाया गया है। इसके पहले राजद कोटे के मंत्री कुमार सर्वजीत ने यह कहा कि - हमलोग नीतीश कुमार से समर्थन वापस लेने जा रहे हैं।  सभी मंत्रियों ने सरकारी गाड़ी को वापस कर दिया है ।