ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

लैंड फॉर जॉब्स केस : लालू-राबड़ी समेत बुरी तरह फंस गए तेजस्वी, कोर्ट ने 17 के खिलाफ जारी किया समन; इस दिन होगी पेशी

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर दायर चार्जशीट पर शुक्रवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पुई हो गयी। इस मामले में लालू,राबड़ी,

लैंड फॉर जॉब्स केस : लालू-राबड़ी समेत बुरी तरह फंस गए तेजस्वी, कोर्ट ने 17 के खिलाफ जारी किया समन; इस दिन होगी पेशी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर दायर चार्जशीट पर शुक्रवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पुई हो गयी। इस मामले में लालू,राबड़ी,तेजस्वी समेत 17 के खिलाफ समन जारी किया गया है। कोर्ट ने इन लोगों को 4 अक्टूबर को पेश होने का आदेश जारी किया है। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब्स केस में तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट को कोर्ट ने मंजूर कर ली है। अब तेजस्वी यादव के खिलाफ भी केस चलेगा। सीबीआई ने पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया है। इससे पहले गुरुवार को CBI ने कोर्ट को बताया कि तीन रेल अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की इजाजत गृह मंत्रालय से मिल गई है। रेल अधिकारी मनदीप कपूर, मनोज पांडे, डॉ. पीएल बंकर के खिलाफ केस चलाने की परमिशन मिली है। वहीं, लालू प्रसाद यादव पर केस चलाने की इजाजत 12 सितंबर को पहले ही गृह मंत्रालय ने दे दी है।


मालूम हो कि, लैंड फॉर जॉब्स मामले में यह एक नया केस है। इससे पहले के केस में  राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी गई है। अब नए केस में तेजस्वी के साथ -साथ लालू और राबड़ी समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। CBI ने 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसे अब मंजूर कर लिया गया है ।


उधर, लैंड फॉर जॉब्स मामले में जांच के बाद ED लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की 6 करोड़ 2 लाख रुपए की संपत्ति अटैच कर चुकी है। इसमें गाजियाबाद और बिहार की संपत्ति शामिल हैं। अटैच की गई संपत्तियों में नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित डी-1088 है, जो आवासीय परिसर है। इस कंपनी के मालिक तेजस्वी प्रसाद यादव और उनका परिवार है। हालांकि, तेजस्वी ने 9 नवंबर 2015 को इस कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें