ब्रेकिंग
पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...

तेजस्वी के काम का रिपोर्ट ले रहे लालू ! रथ पर सवार हो कच्ची दरगाह पहुंचे लालू यादव, स्टीमर से किया राघोपुर इलाके का दौरा

PATNA/ VAISHALI : राजद सुप्रीमों लालू यादव आज राजधानी पटना के कच्ची दरगाह पहुंचे। जहां से स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में राघोपुर इलाकों का दौरा किया है। राघोपुर इलाका बिहार

तेजस्वी के काम का रिपोर्ट ले रहे लालू ! रथ पर सवार हो कच्ची दरगाह पहुंचे लालू यादव, स्टीमर से किया राघोपुर इलाके का दौरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA/ VAISHALI : राजद सुप्रीमों लालू यादव आज राजधानी पटना के कच्ची दरगाह पहुंचे। जहां से स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में राघोपुर इलाकों का दौरा किया है। राघोपुर इलाका बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का निर्वाचन क्षेत्र है। ऐसे में अब एक बार फिर लालू अपने बेटे तेजस्वी के काम काज का निरीक्षण करने पहुंचे।  


दरअसल, राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव  किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद बिहार में लगातार भ्रमणशील है।  जिसको लेकर विपक्षी पार्टियों में भी खलबली का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव बिदुपुर से लेकर पटना कच्ची दरगाह के बीच बना रहे निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का उन्होंने निरीक्षण किया है। इसी दौरान लालू ने कच्ची दरगाह में भी आशीर्वाद लिया। लालू प्रसाद यादव लंबे समय के बाद राघोपुर पहुंचे थे।  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र का स्टीमर से गंगा नदी में दौरा किया है। राजद सुप्रीमो ने निर्माण दिन सिक्स लेन पुल का 10 नंबर पाया के पास निरीक्षण किया है। उसके बाद पुनः कच्ची दरगाह के लिए स्टीमर से ही रवाना हो गए हैं।


मालूम हो कि,  बिहार का राघोपुर विधान सभा सीट हाई प्रोफाइल सीटों में रहा है करीब डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से इस सीट पर लालू यादव और उनके परिवार का दबदबा रहा है। राघोपुर सीट से पहली बार 1995 में लालू यादव ने किस्मत आजमाया था। उनके लिए तत्कालीन सीटिंग विधायक उदय नारायण राय ने सीट छोड़ी थी। 


उसके बाद वहां से लालू यादव दो बार 1995 और 2000 में विधायक चुने गए। जिसके बाद वे मुख्यमंत्री बने। इतना ही नहीं  2005 में उनकी सियासी विरासत पत्नी राबड़ी देवी ने संभाली लेकिन 2010 के चुनाव में राबड़ी देवी को जेडीयू के सतीश यादव से मुंह की खानी पड़ी थी।वहीं,  2015 में जब लालू यादव और नीतीश कुमार का गंठबंधन हुआ तब से राघोपुर सीट से लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव चुनाव जीत कर दुसरी बार विधायक बने है जो बिहार के फ़िलहाल डिप्टी सीएम है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता