ब्रेकिंग
Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

चार्टर प्लेन में बर्थडे पार्टी मनाने पर चौतरफा घिरे तेजस्वी यादव, BJP ने ट्विटर ब्वॉय की छवि से बाहर निकलकर सफल नेता प्रतिपक्ष बनने की दी नसीहत

PATNA: चार्टर प्लेन में बर्थडे पार्टी मनाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चौतरफा घिर गये हैं. जेडीयू के बाद बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें ट्विटर व्बॉय की छवि से बाह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: चार्टर प्लेन में बर्थडे पार्टी मनाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चौतरफा घिर गये हैं. जेडीयू के बाद बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें ट्विटर व्बॉय की छवि से बाहर निकलकर एक बेहतर नेता और सफल नेता प्रतिपक्ष बनने की हिदायत दे डाली है.


बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बाद एक कई ट्वीट करके तेजस्वी यादव पर ताबड़तोड़ हमला किया है, निखिल आनंद ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि 'भाई तेजस्वी यादव, बिहार की राजनीति को नैतिकता, नीति- सिद्धांत, विचारधारा व संगठन की बुनियाद पर उच्च आदर्शवादी मूल्यों के साथ स्थापित करना अगली पीढ़ी की सामुहिक जिम्मेदारी है। लेकिन चार्टर्ड फ्लाइट में उड़ते हुए आपको जन्मदिन मनाते हुए देखकर अब यह बड़ी चुनौती नज़र आ रहा है।' 



अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'भाई तेजस्वी! अफसोस है कि दलित-पिछड़े व गरीब-गुरबों की पार्टी आरजेडी के नेता नहीं बल्कि बतौर युवराज और जमीन पर नहीं आसमान में आपका जन्मदिन मनाने की तस्वीर साझा जनता के बीच साझा की गई हैं। दुखद है कि आपके इर्द-गिर्द नेताओं- कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि खास लोगों जमावड़ा है।'


अपने तीसरे ट्वीट में निखिल आनंद ने लिखा है कि 'तेजस्वीजी! काश आप ट्विटर ब्वॉय की छवि से निकल आरजेडी के बेहतर नेता और सफल नेता विपक्ष बनते। ऐसे समय में जब लालू प्रसाद जी जेल में है, आप विरासत में मिले ओहदे की बुनियाद पर ऐश फरमा रहे हैं। प्यारे भाई हमको आपके समाजवादी व सामाजिक न्याय वाली जन्नत की हकीकत इस कदर पता न थी!'







टैग्स