ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Tej Pratap Yadav: “भारत और बिहार की धरती से ऊब गए हैं”, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तेज प्रताप का तंज

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हो सकता है कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद हो। वह भारत और बिहार की धरती से ऊब गए हों।

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Tej Pratap Yadav: राजद के सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानबाजी और अनोखे अंदाज के लिए मीडिया और जनता के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी हर टिप्पणी चाहे राजनीतिक हो या सोशल मुद्दों पर, अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है। अब तेजप्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।


दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हो सकता है कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद हो। वह भारत और बिहार की धरती से ऊब गए हों। वह तरोताजा होने के लिए विदेश गए हों। जब वह लौटेंगे तो उनके चेहरे पर ताजगी देखी जा सकती है।” तेजप्रताप यादव की इस टिप्पणी ने लोगों को हैरान कर दिया। उनका अंदाज हमेशा से ही अलग रहा है, और अब यह बयान उनकी राजनीतिक चतुराई और व्यंग्यात्मक शैली का उदाहरण बन गया है।


वहीं, तेज प्रताप यादव का राजनीतिक करियर हमेशा ही चर्चित रहा है। लालू परिवार की जड़ें और बिहार में उनकी लोकप्रियता उन्हें अलग पहचान देती है। तेज प्रताप यादव ने पहले भी कई बार अपनी विवादास्पद और मजाकिया टिप्पणियों से मीडिया और जनता का ध्यान खींचा है। उनका यह अंदाज अक्सर विरोधियों के लिए भी चुनौती बन जाता है। राहुल गांधी पर दिए गए बयान में भी तेजप्रताप ने सीधे आलोचना करने की बजाय व्यंग्य का सहारा लिया, जो उनकी राजनीतिक शैली का हिस्सा माना जा सकता है।


अब इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारा गरमाई हुई है। ऐसे में इस बयान को मजाक नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश से देखा जा रहा है। तेज प्रताप यादव अक्सर अपने पिता की नीतियों और पार्टी के एजेंडे के प्रति कट्टर समर्थन दिखाते हैं, लेकिन वे अपनी अलग शैली में जनता और मीडिया के सामने आते हैं। यही कारण है कि उनका हर बयान चर्चा का विषय बन जाता है। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव का बयान अहम माना जा रहा है।