ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

तेजस्वी महागठबंधन के नेताओं के साथ कर रहे बैठक, इधर तेजप्रताप भी पहुंच गए RJD ऑफिस

PATNA : पटना वापसी के बाद नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है. एक तरफ तेजस्वी यादव 10 सर

तेजस्वी महागठबंधन के नेताओं के साथ कर रहे बैठक, इधर तेजप्रताप भी पहुंच गए RJD ऑफिस
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : पटना वापसी के बाद नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है. एक तरफ तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर स्थित आवास पर मीटिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव आरजेडी ऑफिस पहुंचे हैं. तेज प्रताप यादव का आरजेडी ऑफिस पहुंचने पर पार्टी के छात्र नेताओं ने स्वागत किया है. 

तेजस्वी महागठबंधन के नेताओं के साथ कर रहे बैठक, इधर तेजप्रताप भी पहुंच गए RJD ऑफिस


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के नेताओं की बैठक में मौजूद है. लेकिन तेज प्रताप यादव प्रदेश कार्यालय में छात्र नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. वृंदावन का दौरा कर वापस पटना लौटे तेज आज रविवार का दिन होने के कारण बेहद कैजुअल लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहन रखी है.


पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने जहां एक तरफ से नीतीश सरकार पर हमला बोला था. बिहार में एनडीए सरकार के भविष्य पर सवाल खड़े करते हुए कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर सत्ताधारी दलों से जवाब मांगा था. वहीं, दूसरी तरफ से तेज प्रताप यादव ने यह भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश सरकार हफ्ते 10 दिन में चली जाएगी. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर पलटवार भी किया था जिसमें उन्होंने तेजस्वी के हनीमून पर जाने की बात कही थी.हमला बोलते हुए कहा था कि बंद कमरे में बुजुर्ग मांझी क्या कुछ करते हैं उन्हें सब पता है और समय आने पर वह इसका पोल भी खोल देंगे. फिलहाल तेज प्रताप यादव बंद कमरे में अपने छात्र नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं. 


टैग्स