ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

तेजप्रताप की साइकिल गायब हो गई, मच गया हड़कंप

PATNA : आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर साइकिल चलाकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेज प्रताप यादव की साइकिल गायब हो गई. जी हां 10 सर्कुलर आवास से तेजस्वी यादव के साथ साइकिल चलाते

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर साइकिल चलाकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेज प्रताप यादव की साइकिल गायब हो गई. जी हां 10 सर्कुलर आवास से तेजस्वी यादव के साथ साइकिल चलाते हुए तेज प्रताप यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे. लेकिन वहां पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव की साइकिल का ध्यान किसी को नहीं रहा. अचानक से किसी ने साइकिल की बाबत पूछा तो खोजबीन शुरू हुई. लालू के बड़े लाल की साइकिल का कहीं अता पता नहीं चल रहा है.


तेजप्रताप यादव की साइकिल गुम होने के बाद हड़कंप मच गया. तेजस्वी यादव के साथ-साथ तेज प्रताप यादव के लगातार हर तरफ साइकिल तलाश रहे हैं. लेकिन खबर लिखे जाने तक तेज बाबू की साइकिल नहीं मिल पाई थी.

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव अपने सरकारी आवास से साइकिल पर सवार होकर 10 सर्कुलर पहुंचे थे और फिर वहां से दूसरी साइकिल लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचे. तेज प्रताप यादव की पहली साइकिल एक नेताजी लेकर आ रहे थे. लेकिन तेजस्वी यादव के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में उन्होंने साइकिल खड़ी कर दी और तब से उसका कोई अता-पता नहीं है अब स्टाफ से लेकर गार्ड तक तेज बाबू की साइकिल तलाश रहे हैं. 


टैग्स