ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

तेजप्रताप की विधायकी के खिलाफ PHC में दायर याचिका में हुई गवाही

PATNA:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की विधायकी के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर गवाही हुई। इस मामले पर अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।

तेजप्रताप की विधायकी के खिलाफ PHC में दायर याचिका में हुई गवाही
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की विधायकी के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर गवाही हुई। इस मामले पर अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। 


राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की विधायकी को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस वीरेंद्र कुमार ने विजय कुमार यादव की याचिका पर सुनवाई की। तेज प्रताप यादव के हसनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन को विजय यादव ने चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दी थी। 


आज कोर्ट में याचिकाकर्ता की गवाही हुई। तेज प्रताप यादव के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने याचिकाकर्ता का जिरह किया। उसके बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को उन्मुक्त कर दिया। इसके पूर्व दोनों पक्षों की ओर से अदालत में पक्षकारों के बीच, जिन विवादित बिंदुओं पर भी अदालत अपना निर्णय दे सकता है, उसे दाखिल किया गया था.तेज प्रताप यादव के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने आगे बताया कि याचिकाकर्ता ने जनप्रतिनिधि एक्ट 1951 का हवाला देते हुए तेज प्रताप यादव के निर्वाचन को अमान्य करार देने के लिए चुनाव याचिका दायर किया है. मामला वर्ष 2020 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है।


 याचिका दायर करने का आधार तेज प्रताप यादव द्वारा जानबूझकर अपनी संपत्ति के संबंध में नामांकन पत्र के साथ संपत्ति को लेकर हलफनामा में जानकारी छुपाना बताया गया है.याचिकाकर्ता ने जनप्रतिनिधि कानून की धारा 123(2) के अनुसार इसे करप्ट प्रैक्टिस बताया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 16 अक्टूबर 2020 को दाखिल किया गया था. 3 नवंबर 2020 को विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। 10 नवंबर 2020 को चुनाव परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से विजयी हुए थे। अब इस मामले में अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें