ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार पर पहली बार बोले तेजस्वी यादव, जानिए.. क्या कहा?

बिहार चुनाव में हार पर तेजस्वी यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में लोकतंत्र हारा और सरकारी मशीनरी जीती है। तेजस्वी ने बीजेपी पर चुनावी हथकंडे अपनाने और योजनाओं के जरिए वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार पर पहली बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी ने आरजेडी के कमजोर प्रदर्शन पर खुलकर बात की।


उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र की हार और मशीनरी की जीत हुई है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर चुनाव के दौरान हर तरह के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। आरजेडी की 2020 में 75 और 2025 के चुनाव में केवल 25 सीटों पर सिमटने को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि पूरा चुनाव अभियान उन्होंने पूरे बिहार में घूमकर चलाया। 


तेजस्वी के अनुसार, बिहार की जनता दोबारा एनडीए सरकार नहीं चाहती थी और दवाई, कमाई, पढ़ाई और सुनवाई वाली नई सरकार चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि एक शब्द में कहूं तो इस चुनाव में लोकतंत्र हारा है और मशीनरी जीती है।


तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आरजेडी की योजनाओं और विजन को अपनी सरकार के रूप में लागू कर दिया। चाहे वह माई-बहन मान योजना, पेंशन योजना या फ्री बिजली योजना हो सभी का उपयोग चुनावी फायदे के लिए किया गया।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के 10 दिन पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बांटे गए। अन्य योजनाओं के तहत पूरे बिहार में लगभग 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे चुनाव प्रभावित हुआ। उनके अनुसार, किसानों को भी लाभार्थी योजनाओं के नाम पर पैसे दिए गए और महिला रोजगार योजना के तहत तो मतदान के दिन भी महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई।


तेजस्वी ने दावा किया कि राजद के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है और इस बार पार्टी को पिछले चुनाव की तुलना में 32 लाख अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत बदलाव की इच्छा का संकेत है। तेजस्वी का कहना है कि न केवल जनता, बल्कि बीजेपी और जेडीयू के कई विजयी विधायक भी इन परिणामों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता