ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Bihar Politics: तेजस्वी के 10वें और अंतिम चरण के कार्यकर्ता संवाद का शेड्यूल जारी, नीतीश के गढ़ से करेंगे शुरुआत

Bihar Politics: दसवें और अंतिम चरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 19 से 2 फरवरी तक नालंदा, नवादा सहित पटना जिला के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. आरजेडी ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है.

Bihar Politics
तेजस्वी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी और क्षेत्र की समस्या को जानने की कोशिश कर रहे हैं। 9 चरण का संवाद पूरा करने के बाद तेजस्वी 10वें और अतिम चरण के कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दसवां और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से करेंगे, जहां दिनांक 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं। 


राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने दिशा- निर्देश जारी किए हैं। उसी के अनुसार इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से चल रही है।


बता दें कि तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर 2024 को की थी। संवाद यात्रा का समापन पटना में 21 फरवरी 2025 को होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता