ब्रेकिंग
अगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेज

Bihar Politics: पाल महासम्मेलन में मंच पर भेड़ घुमाने लगे तेजस्वी यादव, हैरान रह गए कार्यक्रम में मौजूद लोग

Bihar Politics: पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मंच पर पाल समाज की ओर से उपहार स्वरूप भेड़ भेंट की गई। तेजस्वी ने मंच पर ही भेड़ को घुमाया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। बाद में वे उसे राबड़ी आवास लेकर गए।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान वह मंच पर भेड़ को घुमाते नजर आए। जिसने भी इस नजारे को देखा वह हैरान रह गया। पाल समाज के लोगों ने उपहार स्वरूप तेजस्वी को भेड़ गिफ्ट किया था, जिसे वह अपने साथ राबड़ी आवास ले गए।


दरअसल, पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को पाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बुलाया गया था। तय समय पर तेजस्वी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एसकेएम हॉल पहुंच गए। पाल समाज के लोगों ने माला और गुलदस्ता की जगह भेड़ गिफ्ट कर उनका स्वागत किया।


मंच पर भेड़ के देखकर वहां मौजूद लोग थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए। तेजस्वी ने भेड़ के गले में बंधे रस्सी को पकड़ा और उसे मंच पर घुमाने लगे। तेजस्वी यादव ने इस गिफ्ट को स्वीकार किया और उसे अपने साथ राबड़ी आवास लेकर चले गए, जहां अब भेड़ की देखभाल होगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता