ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैश

जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसे

Bihar Politics: जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यहार और छेड़खानी की घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार में सियासत गर्म हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जमुई में छात्र-छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की घटना को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। घटना का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए तेजस्वी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।



तेजस्वी यादव ने एक्स पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी, कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है।



महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख ओर देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।



बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का लालच देकर श्री नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए। 



विधानसभा चुनाव के अंतिम 35 दिनों में बिहार के खजाने से ही एक बीमार मुख्यमंत्री से 41 हज़ार करोड़ रुपए बंटवाकर तथा तंत्र व यंत्र से विजय हासिल कर घमंड में डूबे बीजेपी के दो शीर्ष नेता नौसिखिए हाथों में बिहार की बागडोर देकर, पता नहीं बिहार से किस जुर्म का बदला ले रहे है?



बिहार के इस हालात के अकेले ज़िम्मेवार प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi  जी हैं। भाजपा और उनकी पिछलग्गु पार्टियों को ऐसी घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता