ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

तेजस्वी-तेजप्रताप पर एफआईआर, RJD के बवाल पर प्रशासन की कार्रवाई

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पटना जिला प्रशासन की तरफ से तेजस्वी तेजप्रताप के साथ-साथ 3000 अज

तेजस्वी-तेजप्रताप पर एफआईआर, RJD के बवाल पर प्रशासन की कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पटना जिला प्रशासन की तरफ से तेजस्वी तेजप्रताप के साथ-साथ 3000 अज्ञात आरजेडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.  एफआईआर में 15 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं. 


मंगलवार को आरजेडी की युवा इकाई की तरफ से विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था. विधानसभा मार्च में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे. उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी मार्च का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन डाक बंगला चौराहे पहुंचने पर इस मार्च में शामिल आरजेडी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. 


पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर पहले वॉटर केनन का इस्तेमाल किया और उसके बाद लाठी चार्ज भी किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं की तरफ से पत्थरबाजी भी हुई जिसमें कई लोग घायल हुए. मामले में तेजस्वी और तेजप्रताप समेत अन्य नेताओं के साथ-साथ 3000 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. 

टैग्स