ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया फंगस, बोले.. चुनाव आयोग का नतीजा बिहार को महंगा पड़ रहा

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में मौजूदा हालात को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने अपने इस हमले में नीतीश सरकार के साथ-साथ चु

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया फंगस, बोले.. चुनाव आयोग का नतीजा बिहार को महंगा पड़ रहा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में मौजूदा हालात को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने अपने इस हमले में नीतीश सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी तंज कसा है। दरअसल बिहार में ब्लैक फंगस की बढ़ती महामारी और दवा की किल्लत को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को बिहार के लिए थोपा गया फंगस करार दिया है।


तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है... नीतीश सरकार नवंबर माह में चुनाव आयोग द्वारा बिहार पर थोपा गया फंगस है। जनता का निर्णय बदल चुनाव आयोग को अपना  “नतीजा” सुनाना बिहार को महँगा पड़ रहा है। अधिकारियों के भेष में चुनाव आयोग में घुसपैठ कर सिस्टम में बैठे भाजपाई कठपुतलियों को उसका ईनाम भी मिला। 


आपको बता दें कि बीते साल बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद से तेजस्वी यादव लगातार का आरोप लगाते रहे हैं कि चुनाव आयोग में पारदर्शी तरीके से नतीजे सामने नहीं आने दिया। तेजस्वी यादव कई बार आयोग के ऊपर तंज भी कस चुके हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। तेजस्वी की मानें तो बीजेपी से कहीं न कहीं आयोग प्रभावित होकर काम कर रहा है।

टैग्स