ब्रेकिंग
कौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

तेजस्वी ने चिराग को दी सलाह : BJP का मोह छोड़ें, भविष्य की राजनीति के लिए यह फैसले का वक़्त

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को लगे झटके पर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा है चिराग भाई को अब भविष

तेजस्वी ने चिराग को दी सलाह : BJP का मोह छोड़ें, भविष्य की राजनीति के लिए यह फैसले का वक़्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को लगे झटके पर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा है चिराग भाई को अब भविष्य की राजनीति के लिहाज से फैसला ले लेना चाहिए. तेजस्वी ने कहा है कि यह चिराग पासवान को तय करना है कि आगे वह क्या करेंगे लेकिन अभी भी वक्त है वह बंच ऑफ थॉट वाले लोगों का साथ छोड़ दें. 


तेजस्वी ने बंच ऑफ थॉट्स का जिक्र करते हुए बीजेपी की तरफ इशारा किया है. तेजस्वी ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी में जो कुछ हुआ उसके लिए नीतीश कुमार कितने जवाबदेह हैं, यह सबको मालूम है. यह अलग बात है कि नीतीश कुमार इससे पल्ला झाड़ रहे हों. 


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही जोड़-तोड़ की राजनीति करते आये हैं. इसके पहले भी 2005 और 2010 में उन्होंने लोजपा को तोड़ने की कोशिश की थी जिसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी के पास एक भी एमपी और एमएलए नहीं बचे थे. बाद में लालू यादव ने तत्कालीन लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को राजद कोटे से राज्यसभा सांसद बनाया था. 


तेजस्वी ने चिराग के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये अब चिराग को ही फैसला करना होगा कि वो बंच ऑफ थॉट्स वाले लोगों के साथ में रहेंगे या फिर कहीं और.