ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा : 14 वारदातों का जिक्र कर मांग लिया जवाब

PATNA : लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में अपराध की घटनाओं में एक बार फिर बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन हत्या, लूट और डकैती की

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा : 14 वारदातों का जिक्र कर मांग लिया जवाब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में अपराध की घटनाओं में एक बार फिर बेतहाशा वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन की सरकार को घेरने की कोशिश की है और कुल 14 वारदातों का जिक्र कर सरकार से इसका जवाब मांगा है।


बिहार में क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘बिहार में डबल इंजन  की  सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए! मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है’।


तेजस्वी ने 14 घटनाओं का जिक्र कर मांगा जवाब

𝟏. नवादा में सरेराह महिला को चाकू घोंपा, हालत नाजुक! 𝟐. पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से ज़ख्मी! 𝟑. भागलपुर में बदमाशों ने निर्वस्त्र कर महिला की पीट-पीटकर की निर्मम हत्या की। 𝟒. सुपौल में दो बच्चों की निर्मम हत्या, गड्डे में मिला शव। 𝟓. मुंगेर के डंगरी नदी में महिला का मिला शव। 𝟔. छपरा में कोर्ट जा रहे दो प्रसिद्ध वकीलों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की। 𝟕. छपरा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर मचाया तांडव। 


𝟖. छपरा में पुलिस टीम पर हमला। 𝟗. भोजपुर में प्लंबर की हत्या। कोईलवर पुल के पास मिली लाश। 𝟏𝟎. मोतिहारी के घोड़ासहन में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार पैसे लूटकर हुए फरार। 𝟏1. गोपालगंज में हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारी। 𝟏𝟐. बगहा में पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग। 𝟏𝟑. आरा में हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग, क्षेत्र में मचा हड़कंप, युवक को लगी गोली। 𝟏𝟒. पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, एक को लगी गोली।