ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

‘पिता चाहते हैं कि बेटा जल्दी मुख्यमंत्री बने.. चाचा गद्दी कब..’, तेजस्वी को लेकर नीतीश के बयान पर BJP का तंज

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इशारों में अपना उत्तराधिकारी बताकर एक बार फिर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है।बीजेपी ने मुख्यमंत्री के इस बयान पर l

‘पिता चाहते हैं कि बेटा जल्दी मुख्यमंत्री बने.. चाचा गद्दी कब..’, तेजस्वी को लेकर नीतीश के बयान पर BJP का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इशारों में अपना उत्तराधिकारी बताकर एक बार फिर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है।बीजेपी ने मुख्यमंत्री के इस बयान पर lतीखा तंज किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार द्वारा अपना बच्चा कहने पर निशाना साधा है।


दरअसल, रविशंकर प्रसाद महासप्तमी के मौके पर पटना के डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे सीएम नीतीश कुमार बयान से जुड़ा सवाल पूछा तो पहले तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया लेकिन बाद में बोले कि कौन किसका बच्चा है और कौन किसका पिता है, ये तो बिहार का राजनीति में खूब चलता रहता है। लालू यादव की अपेक्षा है कि उनका बेटा तेजस्वी जल्द से जल्द बिहार का मुख्यमंत्री बन जाए लेकिन तेजस्वी के चाचा नीतीश भतीजे के ले कब गद्दी छोड़ते हैं यह देखना होगा।


बता दें कि पटना में शनिवार को श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में हिस्सा लिया और इसके बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे मोतिहारी में दिए गए बीजेपी से दोस्ती वाले बयान के बारे में सवाल किया गया तब इस पर नीतीश ने सफाई दी और कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाया गया है। इसके बाद नीतीश ने मीडिया के सामने ही अपने बगल में खड़े डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि ये बच्चा ही हम लोग का सबकुछ है। हम साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। अब इन्हीं के लिए सबकुछ करना है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें