ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

तेजस्वी को जाना होगा जेल!, BJP विधायक बोले- संपत्ति का हिसाब दें या इस्तीफा दें डिप्टी सीएम

PATNA: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री करवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के एक्शन को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है।

तेजस्वी को जाना होगा जेल!, BJP विधायक बोले- संपत्ति का हिसाब दें या इस्तीफा दें डिप्टी सीएम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री करवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी के एक्शन को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है। ईडी की छापेमारी में करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति का खुलासा होने के बाद बीजेपी इस मुद्दे को किसी भी हाल में हाथ से नहीं जाने देना चाह रही है। बीजेपी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर दी है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इसको लेकर तीखा हमला बोला है। बचौल ने कहा है कि तेजस्वी यादव या तो इस बात का जवाब दें या फिर अपने पद से इस्तीफा दे दें।


बचौल ने कहा कि तेजस्वी यादव जब नाबालिग हुआ करते थे उस वक्त उनके पास अरबों की संपत्ति आ गई। तेजस्वी के परिवार के पास 140 भूखंड, 31 फ्लैट और 6 बड़े मकान हैं। ये संपत्ति उनके और उनके परिवार के पास कहां से आई तेजस्वी इसका जवाब दें और नहीं तो अपने पद से इस्तीफा दे दें। वहीं आरजेडी की तरफ से बिहार में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने से संबंधित कानून बनाने के मांग किए जाने पर बचौल ने कहा कि ये कहीं से भी संभव नहीं है कि कोई गलती करे और कहे कि उसके पास पुलिस नहीं पहुंचे। आरजेडी के लोग अपने मन को सांत्वना देने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। 


बचौल ने कहा कि जिसने भी इस देश को लूटने का काम किया है उसे देश की संपत्ति को लौटाना ही पड़ेगा। तेजस्वी यादव को इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है, वे अब भी बेल पर हैं और सीबीआई ने उनको समन जारी किया है। तेजस्वी यादव को जेल तो जाना ही पड़ेगा। वहीं सीबीआई और ईडी के बिहार में आने पर रोक लगाने के लिए आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र की द्वारा सीएम नीतीश को पत्र लिखने के सवाल पर बचौल ने कहा कि प्रेम पत्र लिखने से कुछ नहीं होने वाला है, उनको बताना चाहिए कि उनके नेता कैसे इतने बड़े जमीनदार बन गए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता