ब्रेकिंग
बिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्ष

तेजस्वी ने कहा: ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं, BJP वाले थाली खींचने वाले से सावधान रहें

PATNA : बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा चल रही है. सदन में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर ताबड़तोड़ हमला बोला है. तेजस

तेजस्वी ने कहा: ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं, BJP वाले थाली खींचने वाले से सावधान रहें
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा चल रही है. सदन में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर ताबड़तोड़ हमला बोला है. तेजस्वी ने सीएम पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ठग तक बता दिया. चर्चा के दौरान तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं. इस दौरान तेजस्वी ने बीजेपी नेताओं को सावधान करते हुए कहा कि वो थाली खींचने वाले से सतर्क रहें. 



सदन में तेजस्वी ने बीजेपी नेताओं को सावधान करते हुए साल 2010 की बात को फिर से ऊपर किया. मोदी और नीतीश के बीच थाली खींचने वाले विवाद को फिर से तूल देते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वालों को अभी भी नीतीश कुमार से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं.


विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पोशाक, राजा और दरजी की कहानी भी सुनाई. कहानी के जरिये तेजस्वी ने बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर मुख्यमंत्री के ऊपर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ वैसे लोगों को ही सुशासन नजर आता है, जो ताबड़तोड़ तेल मालिश यानी कि TTM करते हैं. तेजस्वी ने कहानी सुनाते हुए बताया कि किस तरह बेवकूफ मंत्रियों के कारण एक राजा को अपने क्षेत्र में निर्वस्त्र घूमना पड़ा. मंत्रियों के सामने खुद राजा भी बेवकूफ न साबित हों इसलिए वो भी अपने प्रदेश में नंगा ही घूमते रहे. इसी तरह का हाल आज बिहार में भी है. राज्य की 12 करोड़ की जनता को सुशासन नजर नहीं आता. सिर्फ ताबड़तोड़ तेल मालिश यानी कि TTM करने वालों को ही सुशासन नजर आता है.



टैग्स