ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

तेजस्वी को उनके बचपन की याद दिलाते हुए नीतीश ने कहा- मैंने गोद में खिलाया

PATNA:- बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवाल पर CM नीतीश कुमार जवाब दिया। तेजस्वी यादव ने पूछा कि जब वाजपेयी सरकार में आप केंद्र में मंत्री थे तब ब

तेजस्वी को उनके बचपन की याद दिलाते हुए नीतीश ने कहा- मैंने गोद में खिलाया
Santosh Singh
3 मिनट


PATNA:- बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवाल पर CM नीतीश कुमार जवाब दिया। तेजस्वी यादव ने पूछा कि जब वाजपेयी सरकार में आप केंद्र में मंत्री थे तब बिहार में बदहाल बिजली की चिंता क्यों नहीं की उस समय आपके द्वारा कोई पहल क्यों नहीं की गयी। जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी को बचपन की बातें याद दिलाई और कहा कि जब मैं केंद्र में मंत्री था तब आप गोद में खेला करते थे। कई ऐसे मौके आए थे जब मैंने भी खुद आपको गोद में खिलाया था। 



बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के तीसरे दिन आज विपक्ष ने लगातार सरकार पर हमला बोला। मंगलवार को राज्‍यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। वही नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में चल रही विकास कार्यों की जानकारी दी। विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद था। सीएम नीतीश सरकार का जबाब दे रहे थे।



CM नीतीश इस दौरान विकास योजनाओं के साथ- साथ कई बातों की जानकारी दे रहे थे जिनकी बातों को सदन में बैठे नेता प्रतिपक्ष सुन रहे थे। तभी नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव की 15 वर्षों की सरकार में बिजली के लिए कुछ भी नहीं किया गया। यह बात सुनते ही नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में आप केंद्र में मंत्री थे तब आपने बिहार में बदहाल बिजली की स्थिति पर पहल क्यों नहीं की। तेजस्वी के इस सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब मैं केंद्र में मंत्री था तब आप गोद में खेल करते थे कई मौके ऐसे आए थे जब मैंने भी आपको गोद में खिलाया था। सीएम नीतीश उन्हें बार-बार याद दिला रहे थे कि वे युवा नेता हैं उन्हें सभी बातों को समझना चाहिए। सदन में नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग असीमित काल के लिए नहीं आये हैं आप नई पीढ़ी के हैं इसलिए आपकों हमारी बातें सुननी चाहिए।