ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे अनंत सिंह, लालटेन थमाकर विधानसभा जाने की तैयारी

PATNA: विधायक अनंत सिंह को कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबियों में शुमार किया जाता था लेकिन आज अनंत सिंह जब नीतीश कुमार से दूर हुए हैं तब वह तेजस्वी यादव के साथ आगे की राजनीति करने जा

तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे अनंत सिंह, लालटेन थमाकर विधानसभा जाने की तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA: विधायक अनंत सिंह को कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबियों में शुमार किया जाता था लेकिन आज अनंत सिंह जब नीतीश कुमार से दूर हुए हैं तब वह तेजस्वी यादव के साथ आगे की राजनीति करने जा रहे हैं। अनंत सिंह विधानसभा का चुनाव आरजेडी के टिकट पर लड़ने की तैयारी में हंै। पार्टी के अंदरखाने और मोकामा विधायक के करीबी सूत्रों की माने तो इसके लिए विधायक अपना मन बना चुके हैं। 


अनंत सिंह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मोकामा से 2015 का विधानसभा चुनाव जीते थे। मौजूदा वक्त में बिहार सरकार में मंत्री और नीतीश कुमार के करीबियों में शुमार नीरज कुमार को उन्होंनें हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंनत सिंह मुंगेर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कहा जाता है तब तेजस्वी यादव को उनकी उम्मीदवारी से आपत्ति थी इसलिए उनकी पत्नी नीलम देवी को मुंगेर से कांग्रेस का टिकट दिया गया।

 तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार भी किया लेकिन वो जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह के हाथों हार गयी। बाढ़ के लदवां स्थित उनके पैतृक घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले और हत्या की साजिश का एक आॅडिओ वायरल होने के बाद वे बेउर जेल में बंद हैं। हांलाकि यह तय माना जा रहा है कि अनंत सिंह विधानसभा का चुनाव आरजेडी के टिकट पर लड़ेंगे।

टैग्स