ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

तेजस्वी के ‘अतीक जी’: यूपी के डॉन की मौत पर बिहार के डिप्टी सीएम बोले-यूपी में ‘अतीक जी’ का नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला

PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है-यूपी में ‘अतीक जी’ का नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है। तेजस्वी यादव ने कहा-देश में पुलिस कस्टडी में सबसे ज्यादा

तेजस्वी के ‘अतीक जी’: यूपी के डॉन की मौत पर बिहार के डिप्टी सीएम बोले-यूपी में ‘अतीक जी’ का नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है-यूपी में ‘अतीक जी’ का नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है। तेजस्वी यादव ने कहा-देश में पुलिस कस्टडी में सबसे ज्यादा हत्या यूपी में हुई है। वहां सस्ती लोकप्रियता के लिए काम हो रहा है। सब लोग देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। अगर यही काम किसी विपक्षी पार्टी द्वारा शासित राज्य में होता तो क्या सब होता। मानवाधिकार आयोग आता, स्वतः संज्ञान लिया जाता लेकिन उत्तर प्रदेश में क्या रहा है।


यूपी सरकार ने की साजिश

तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रयागराज में जो कुछ हुआ वह देखने से ही स्क्रिप्टेड लग रहा है. यानि जिसका स्क्रिप्ट अर्थात कहानी पहले से ही तय थी. पत्रकारों ने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अतीक अहमद की हत्या करायी. तेजस्वी बोले-स्क्रिप्टेड का मतलब क्या होता है. वही होता है।


बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर कोई अपराधी है तो उसे सजा देने के लिए प्रावधान है. अपराध की सजा के लिए कानून है, कोर्ट है. उसके जरिये सजा मिलती है. हमने देखा है कि देश में प्रधानमंत्री के हत्यारे का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली. ठीक है कि अगर कोई अपराधी है तो उसका खात्मा होना चाहिये लेकिन ये तरीका नहीं हो सकता है न।


मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में योगी मॉडल की बात करने वाले से सवाल पूछा जाना चाहिये. उन्हें पहले ये बताना चाहिये कि बीजेपी जब बिहार में सत्ता में थी तो किस मॉडल पर काम कर रही थी. उनका नेता कौन था. सत्ता से बेदखल कर दिये गये तो योगी मॉडल की बात कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि इन सब बातों को छोड़ कर सतपाल मलिक ने जो बातें कहीं है उस पर चर्चा होनी चाहिये. 


टैग्स