ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

सीतामढ़ी में जिला पार्षद सदस्य के पति की हत्या के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: सीतामढ़ी में अपराधियों ने जिला पार्षद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है और लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।



तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में जिस तरह से अपराध बढ़ा है, खास तौर पर जब से भाजपा की सरकार बनी है और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। यह चिंता का विषय हो गया है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब अपराध की घटनाएं नहीं होती हों। हत्या, बलात्कार, रंगदारी और अपहरण या पुलिसिया जुल्म जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 



उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की चीज ही नहीं रह गई है। पूरी तरह से अपराधियों का बोलबाला है, क्योंकि अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। न तो सजा मिलती है और ना ही कार्रवाई होती है। निर्दोष लोगों को और पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए कोई उत्तरदायी है तो वह सम्राट चौधरी हैं। वह मुख्यमंत्री के साथ साथ गृह मंत्री भी हैं। किसी पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं जाते हैं और केवल हवाबाजी करते हैं।



वहीं जहानाबाद के एक मामले का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य विभाग के पास अब मरीज के पैर में प्लास्टर लगाने तक का पैसा नहीं बचा है। इस मामले में तो सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे पूरे देश में बिहार की बदनामी हो रही है। मरीज के पैर में प्लास्टर तक नहीं करा पा रहे है, बहुत ही दयनीय स्थिति हो गई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता