ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

सैलरी नहीं मिलने के तेजस्वी यादव के दावे को सरकार ने किया खारिज, वित्त मंत्री ने बताई असली बात

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के वेतन विवाद आरोप पर बिहार सरकार ने सफाई दी है. वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि सभी भुगतान समय पर किए गए हैं. तेजस्वी यादव का दावा कि उन्हें सैलरी नहीं मिली है, पूरी तरह से गलत हैं.

Bihar Politics
तेजस्वी का दावा झूठा!
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पिछले महीने की सैलरी नहीं मिलने के दावे को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया है। बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव को मार्च 2026 का वेतन पहले ही जारी कर दिया गया है और सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है।


वित्त मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि बिहार सरकार के किसी भी विभाग में वेतन या पेंशन भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विधायक और एमएलसी का वेतन समय पर जारी किया जा चुका है। वेतन भुगतान की प्रक्रिया 2 अप्रैल को ही शुरू कर दी गई थी।


जानकारी के अनुसार, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि तेजस्वी यादव का 15 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक का बकाया वेतन था, जिसे पहले ही मंजूरी देकर जारी कर दिया गया था। 


बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा 18 मार्च को इस संबंध में कोषागार को पत्र भेजा गया था और उसी दिन भुगतान प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि 10 अप्रैल को मार्च महीने के वेतन के लिए प्रस्ताव कोषागार में भेजा गया, जिसे तुरंत स्वीकृति मिल गई और भुगतान जारी कर दिया गया।


वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है और कर्मचारियों व पेंशनधारकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्हें खुद भी पिछले महीने का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि राज्य में फंड की कमी के कारण हर वर्ग परेशान है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता