ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

'कर्मचारियों की कौन कहे, हमें भी नहीं मिली सैलरी', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा; NDA सरकार पर जोरदर हमला

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार की आर्थिक स्थिति पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें भी सैलरी नहीं मिली है. इस दौरान उन्होंने राज्य की बिगड़ी कानून-व्यवस्था और सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की वित्तीय और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बड़ा बयान देते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें भी अब तक सैलरी नहीं मिली है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री और कर्मचारियों को छोड़ दीजिए, हमें भी सैलरी नहीं मिली है। बिहार में कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा है, जिससे साफ है कि राज्य में अराजकता की स्थिति बन गई है। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया है।


कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने फारबिसगंज में दिनदहाड़े हुई एक जघन्य हत्या का जिक्र किया और कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले कभी नहीं देखी गई थीं और अब बिहार में अपराध चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, जबकि गृह विभाग भाजपा के पास है।


उन्होंने आगे कहा कि बिहार की स्थिति का आकलन नीति आयोग की रिपोर्ट से किया जा सकता है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर राज्य की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे इन मुद्दों को उठाते हैं, तो भाजपा के नेता व्यक्तिगत हमले करने लगते हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के नेता ऊंची-ऊंची बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद खराब है। सड़कों से लेकर कानून-व्यवस्था तक हर क्षेत्र में स्थिति बिगड़ चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साध ली।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता