ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

बिहार में छात्र RJD भंग, तेजस्वी यादव ने की नए संगठन की घोषणा; JDU को बताया BJP का प्रकोष्ठ

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने छात्र राजद भंग कर नई संगठन की घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार और जेडीयू पर तीखा हमला बोला और बिहार की ताजा राजनीति हालात पर सवाल उठाए.

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव छात्र राजद को भंग करते हुए नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि इस नए प्रकोष्ठ का उद्देश्य देशभर में शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए काम करना होगा।


इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री का निर्णय जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा लिया जा रहा है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार की सरकार अब दिल्ली से नहीं, बल्कि गुजरात से संचालित हो रही है।


उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 वर्षों के शासन में बिहार का खजाना खाली कर दिया गया है, जिसके कारण आज भी राज्य देश का सबसे गरीब राज्य बना हुआ है। बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में केवल ‘कुर्सी की राजनीति’ चल रही है, जिसका जनता से कोई लेना-देना नहीं है।


तेजस्वी यादव ने जेडीयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए उसे भाजपा का एक “प्रकोष्ठ” बताया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर भाजपा समर्थक एजेंट बड़े फैसले ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंत्री पद के लालच में हैं तो कुछ ठेकेदारी में व्यस्त हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि आने वाले दो महीनों में नीतीश कुमार का राजनीतिक प्रभाव और कम हो जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता