ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

तेजस्वी ने नीतीश से पूछा- जो किसी सदन का सदस्य नहीं उसे क्यों बनाया शिक्षा मंत्री, आखिर राज क्या है

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नए शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी ने पूछा है कि आखिर वह कौन सी मजबूरी है की सपरिवार करोड़ों के गबन के

तेजस्वी ने नीतीश से पूछा- जो किसी सदन का सदस्य नहीं उसे क्यों बनाया शिक्षा मंत्री, आखिर राज क्या है
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नए शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी ने पूछा है कि आखिर वह कौन सी मजबूरी है की सपरिवार करोड़ों के गबन के आरोपी को शिक्षा मंत्री बनाया हैं.

राज क्या है

तेजस्वी यादव ने कहा ट्वीट कि’’एक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को हटवाया नहीं कि दूसरे ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बना दिया जिनपर सपरिवार करोड़ों के ग़बन की CBI जांच चल रही है. नीतीश जी की ऐसी क्या मजबूरी जो शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बजाय ऐसे कारनामे वाले को मंत्री बनाया जो किसी सदन का सदस्य नहीं है? क्या राज है जी?’’

एक घोटाले के आरोपी को हटाकर दूसरे को जिम्मेवारी दी

तेजस्वी ने कल भी हमला बोला था और कहा कि एक घोटाले के आरोपी से इस्तीफा लिया गया तो दूसरे आरोपी को शिक्षा मंत्री का जिम्मा दे दिया गया. तेजस्वी ने सीधे अशोक चौधरी पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकार बनते ही घोटाले के आरोपी मेवालाल को शिक्षा मंत्री को अहम विभाग सौंप दिया. फिर वह इस्तीफा दिए तो दूसरे के घोटाले के आरोपी को मंत्री बना दिया. अशोक चौधरी के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान भी कई घोटाले हो चुके है. उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज है. उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है.


नीतीश कुमार दे सफाई

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार नैतिकता की बात करते हैं. उनको सामने आकर बताना चाहिए की जिस अशोक चौधरी को वह शिक्षा मंत्री बनाए हैं. उनकी पत्नी के खिलाफ लगे आरोप के बारे में वह बोले. लेकिन वह मुंह में दही जमाए हैं. कुछ बोलते नहीं हैं. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने चोर दरवाजे से सरकार बनाई हैं, यह सरकार कैसे बनी है यह सबलोग देख चुके हैं. नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. नीतीश कुमार के शासनकाल में 60 घोटाला हुआ हुए है. तेजस्वी ने कहा कि जितना भी जोर जबरदस्ती की गई उसके बाद भी आरजेडी 75 सीटों पर चुनाव जीता है.

टैग्स