ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नीतीश को तेजस्वी का अल्टीमेटम, 3 दिन में अपने आतंकी MLA को अरेस्ट कराइये वरना..

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कुचायकोट के जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय को आंतकी बताया है. गिरफ्तारी को लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कुचायकोट के जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय को आंतकी बताया है. गिरफ्तारी को लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. 

नीतीश को दिया अल्टीमेटम

तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जी फिर एक बार आपके आतंकी MLA की बर्बरता से एक ही परिवार की 3 अर्थियां एक साथ उठी है. एकमात्र बचे घायल गवाह ने आपके MLA को नामित किया है. विनम्रता से कह रहे है अगर 3 दिन में इस आतंकी को गिरफ़्तार नहीं किया गया तो आप समझियेगा. गृहमंत्री आप है. पुलिस उसे बचा रही है. 

लीपापोती मत करवाइये

तेजस्वी ने कहा कि जांच के नाम पर लीपापोती मत करवाइए.  नागरिकों की जान इतनी सस्ती नहीं कि जब मर्ज़ी आपके विधायक उन्हें सपरिवार मारें. क्या आपने कभी समीक्षा की है लॉकडाउन में क़ानून व्यवस्था की क्या दुर्गति हुई है? हम आपके बाहुबली विधायकों को आतंक नहीं फैलाने देंगे. जल्द से जल्द MLA को अरेस्ट करवाइए.



विधायक के भाई और भतीजा हुआ है गिरफ्तार

गोपालगंज नरसंहार मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के भाई सतीश पांडे और भतीजे मुकेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पप्पू पांडे सहित उनके भाई और भतीजे पर गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. जेडीयू विधायक के के ऊपर लगे गंभीर आरोप के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे. सरकार की फजीहत होते देख पुलिस ने विधायक के भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है. बता दें कि रविवार को अपराधियों ने राष्‍ट्रीय जनता दल नेता जेपी चौधरी और उनके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनके माता-पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हत्यारों ने 70 साल के महेश चौधरी और उनकी बूढी पत्नी संकेतिया देवी पर गोलियां बरसा कर दोनों को वहीं मार डाला. जबकि एक भाई शांतनु चौधरी की सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में मौत हो गई. गोलीबारी में घायल आरजेडी नेता जेपी चौधरी की हालत भी बेहद नाजुक है. वे भी पीएमसीएच में भर्ती हैं.  इस हत्याकांड का अंजाम देने का आरोप जेडीयू विधायक पर लगा है. 

टैग्स