ब्रेकिंग
भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्यायभोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय

मुकेश सहनी की मीठी-मीठी पर तेजस्वी का कड़वा जवाब... पता नहीं क्या बोलते रहते हैं सहनी, पहले खुद समझ लें फिर दूसरों को समझाएं

PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आज कुशेश्वरस्थान और तारापुर में वोटिंग हो रही है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दोनों ही सीटों पर जीत का

मुकेश सहनी की मीठी-मीठी पर तेजस्वी का कड़वा जवाब... पता नहीं क्या बोलते रहते हैं सहनी, पहले खुद समझ लें फिर दूसरों को समझाएं
First Bihar
5 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आज कुशेश्वरस्थान और तारापुर में वोटिंग हो रही है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दोनों ही सीटों पर जीत का दावा किया है. साथ ही सरकार गिराने के दावे और मंत्री मुकेश सहनी की मीठी-मीठी बोली पर भी तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी ने मुकेश सहनी को कन्फ्यूज नेता बता दिया है.


पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब तेजस्वी से ये पूछा गया कि बिहार सरकार के मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि अगर लालू जी बुलाएंगे तो वो मिलने के लिए जायेंगे. इसपर तेजस्वी ने कहा कि "मुकेश सहनी क्या बोलते हैं, हमको कुछ समझ में नहीं आता. हमको तो लगता है कि उन्हें खुद भी नहीं समझ में आता है कि वो क्या बोलते हैं. मुकेश सहनी पहले खुद समझ लें फिर दुसरो को समझाएं." जब पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि बिहार विधानसभा की दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद क्या आरजेडी सरकार बनाएगी? इसपर तेजस्वी ने कहा कि किसी भी रणनीति को डिस्क्लोज नहीं किया जाता."


तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव की दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे. सभी जाति-धर्म के लोग लालटेन पर बटन दबा रहे हैं. कुशेश्वरस्थान और तारापुर की जनता नीतीश सरकार से त्रस्त हो गई है. नीतीश की सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है. मतदान में कई बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है. आरजेडी की टीम लगातार नजर बनाये हुए हैं. इलेक्शन कमीशन से इसकी शिकायत की जाएगी. चुनाव में सरकार को मदद करने के लिए प्रशासन किसी भी हद तक जाने को तैयार है. भय का माहौल पैदा किया जा रहा है.


गौरतलब हो कि बीते दिन बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा था कि "राजद की ओर से उन्‍हें हमेशा आफर मिलता रहा है, लेकिन वे डिप्‍टी सीएम के पद के लिए पाला नहीं बदलेंगे. उनका ध्‍यान डिप्‍टी सीएम के पद पद नहीं, बिहार की जनता पर है. लालू यादव से बातचीत होती रहती है, हालांकि इधर कुछ दिनों से उनके बीच बात नहीं हुई है.लेकिन अगर उनका फोन आता है तो बात जरूर करेंगे. वे फोन करते हैं तो मेरे लिए आशीर्वाद ही होगा."


उधर जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन का अनशन लगातार पांचवें दिन भी जारी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा है कि जेल में आनंद मोहन को टॉर्चर किया जा रहा है. उनके ऊपर जुल्म किया जा रहा है. उनके खिलाफ साजिश की जा रही है.


सहरसा स्थित मंडल कारा में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पिछले 4 दिनों से अनशन किया हुआ है. आनंद मोहन का आरोप लगा रहे हैं कि सरकार उन्हें जानबूझकर टारगेट कर रही है और चुनाव को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही साथ उनके जेल से बाहर आने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए राजनैतिक साजिश रची जा रही है.


तेजस्वी ने कहा कि "जेल में आनंद मोहन के ऊपर जुल्म किया जा रहा है. जेल में मोबाइल मिला तो इसका दोषी प्रशासन है. जेल में आनंद मोहन के सेल में पूरी तरीके से प्लान करके छापेमारी की गई. 20 से 30 की संख्या में हेलमेट पहनकर लोग छापेमारी करने पहुंचे थे. यह लगता नहीं कि चुनाव को देखते हुए जेल में छापेमारी की गई. दरअसल नीतीश कुमार की यही फितरत रही है. नीतीश चुनाव में शराब, साडी बटवाएंगे और प्रशासन का दुरूपयोग भी करेंगे. ये जनता बनाम सरकार की लड़ाई है. नीतीश कुमार चुनाव जीतने के लिए शराब बंटवा रहे हैं."


जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के अनशन को लेकर तेजस्वी ने आगे कहा कि "नीतीश कुमार ने पटना के मिलर हाई स्कूल में एक सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन को अपना मित्र बताया था. उन्होंने कहा था कि वो उनके साथी रहे हैं. उनके लिए हर एक संभव मदद करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन हम तो हमेशा से कहते आ रहे हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं. आनंद मोहन की सजा पूरी हो गई है लेकिन फिर भी उन्हें जेल से छोड़ा नहीं जा रहा है.