ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

तेजस्वी ने कहा- मल्लाहों से माफी मांगे ललन सिंह... इनके मुंह से जहर निकलते रहता है

PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपुचनाव को लेकर सूबे की सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल

तेजस्वी ने कहा- मल्लाहों से माफी मांगे ललन सिंह...  इनके मुंह से जहर निकलते रहता है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपुचनाव को लेकर सूबे की सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को निशाने पर लिया है. तेजस्वी ने ललन के ऊपर मत्स्यजीवी समाज को अपमानित करने का आरोप लगाया है.


बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को मल्लाहों से माफी मांगनी चाहिए. तेजस्वी ने लिखा "मत्स्यजीवी समाज को कम आत्मविश्वास वाला और मछली पकड़ने को हेय काम बताने वाले नीतीश जी के 'राष्ट्रीय अध्यक्ष’ को पूरे मल्लाह समाज से माफी माँगनी चाहिए."


इतना ही नहीं, तेजस्वी ने एनडीए नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि "ये जेडीयू और बीजेपी वाले अपनी सामंती सोच को बस किसी तरह दबा, छुपा कर बैठे है. रह-रहकर वंचितों के प्रति जहर इनके मुँह से निकलता ही रहता है." दरअसल तेजस्वी यादव, ललन सिंह के उस बयान को लेकर उन्हें घेरने की कोशिश कर रहे जो उन्होंने कल दिया था.


दरअसल पिछले दिनों तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मछली मारते हुए दिखाई दे रहे थे. इसी वीडियो को लेकर बीते दिन जब पत्रकारों ने ललन सिंह ने यह पूछा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मछली मार रहे हैं. क्या उनका कॉन्फिडेंस लेवल हाई है. इसपर ललन ने जवाब दिया कि "जिसका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहता है, वह मछली मारता है? हम जब मछली मार रहे हैं तो उसी से समझ लीजिये कि केतना कॉन्फिडेंस लेवल हाई है."