ब्रेकिंग
UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपील

लालू यादव जेल से बाहर आने वाले हैं, हो गई है तैयारी, देखिए First Bihar Exclusive

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव जल्द ही जेल से बाहर आने वाले हैं. लालू यादव विधानसभा चुनाव के पहले जेल से बाहर आ जाएंगे. यह दावा किसी और ने न

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव जल्द ही जेल से बाहर आने वाले हैं. लालू यादव विधानसभा चुनाव के पहले जेल से बाहर आ जाएंगे. यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया है.

बैठक में तेजस्वी का खुलासा

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं की आज अहम बैठक बुलाई. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर अपनी पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने यह खुलासा कर दिया है. तेजस्वी ने कहा कि अक्टूबर महीने में उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव जेल से बाहर आ जाएंगे. तेजस्वी ने यह दावा किस आधार पर किया है यह तो नहीं पता. लेकिन उनका विश्वास अपनी पार्टी के नेताओं के सामने बेहद मजबूत दिखा है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लालू यादव ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रहेंगे. 

नीतीश सरकार से हताश है जनता

तेजस्वी ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि वह व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर पार्टी के बारे में सोचें. अगर हम सब पार्टी के बारे में सोचेंगे तो बिहार में सत्ता मिलना तय है. जनता मौजूदा सरकार से हताश हैं और उन्हें बेहतर विकल्प चाहिए. हम लालू यादव के आधार पर चलते हुए बिहार में गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ साथ सभी को लेकर नई धारा की राजनीति करेंगे. 



लालू ने दायर की है जमानत याचिका

तेजस्वी यादव का याद दावा बेहद चौंकाने वाला है. हालांकि लालू यादव ने जमानत याचिका दायर की है. लेकिन इसके पहले कई बार उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है, लेकिन चुनाव के ठीक पहले तेजस्वी यादव जिस तरह यह दावा कर रहे हैं कि लालू यादव जेल से बाहर आ जाएंगे वह अपने आप में बिहार की राजनीति के लिए बड़ा संकेत है. बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद अक्टूबर में अपनी आधी सजा पूरा कर लेंगे. इस आधार पर माना जा रहा है कि लालू को जमानत मिल जाएगी. इस आधार पर ही तेजस्वी दावा कर रहे है. 


टैग्स