ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

तेजस्वी ने कोरोना पर सरकार का क्लीन वाश किया, विधानसभा में बोले.. नीतीश कुमार कंफ्यूज हो गए हैं

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि बाढ़ और कोरोना संकट में सीएम नीतीश कुमार कंफ्यूज हो गए हैं.विशेष चर्चा बाढ़ और कोरो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि बाढ़ और कोरोना संकट में सीएम नीतीश कुमार कंफ्यूज हो गए हैं.

विशेष चर्चा बाढ़ और कोरोना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब का दुश्मन कोरोना और बाढ़ है. जितने जनप्रतिनिधि यहां बैठे है वह सभी कोरोना योद्धा है. हम जितने जनप्रतिनिधि है अपना ईगो को छोड़ कर इस महामारी के समय मिल कर लड़ा और जीता जाए. 

सीएम को निकला चाहिए बाहर

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज विधानसभा में शामिल होने सीएम निकले हैं. आप नियम मनाने वाले हैं हम भी नियम मनाने वाले हैं. लेकिन कोई भूख से मरेगा तो हम देख नहीं सकते हैं. कोरोना वारियर्स हैं आप, आप इस तरह से कहिएगा की बाहर नहीं निकलेंगे तो कैसे होगा. कल डॉक्टर बोले, पुलिस बोले तो कैसे होगा. 

बीजेपी ऑफिस को बनाया जाए आइसोलेशन सेंटर

तेजस्वी ने बीजेपी पर भी हमला किया और कहा कि बीजेपी जो अपना रिसॉर्ट बना के सभी जिला में रखे है उसे क्यों नहीं कोरोना के लिए दे दिया जाए. इन ऑफिसों को आइसोलेशन वार्ड बना दिया जाए. हमने तो अपने दफ्तर और घर को दे दिया.