ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

तेजस्वी यादव ने BPSC परीक्षा के बहाने नीतीश कुमार पर बोला हमला

PATNA: तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा के बहाने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने बीपीएससी परीक्षा में ओबीसी का कटऑफ सामान्य से ज्यादा होने के बावजूद भी ओबीसी के

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

PATNA:  तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा के बहाने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने बीपीएससी परीक्षा में ओबीसी का कटऑफ सामान्य से ज्यादा होने के बावजूद भी ओबीसी के साथ घोर अन्याय को लेकर नीतीश कुमार से जवाब मांगा हैं.

तेजस्वी ने ट्वीट करके कहां है कि नीतीश कुमार ने अपनी नैतिकता अंतरात्मा और जमीर को नागपुर में गिरवी रख दिया है. जनादेश डकैती के बाद अब नीतीश जी अपनी अगुवाई में आरक्षण पर भी डाका डलवा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने ओबीसी के बहाने नीतीश कुमार और आरएसएस पर भी हमला किया है.तेजस्वी ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि बिहार में युवाओं के सपनों को साकार करने वाली सरकार आएगी तब युवाओं को लाखों नौकरियां मिलेंगी, किसानों को फसल का उचित दाम मिलेगा. थाना और ब्लॉक से अफसरशाही और भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे. गरीब के घर सरकार जाएगी.