ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

तेजस्वी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- NRC पर एक इंच पीछे नहीं हटने का दावा करने वाले भाग गए

PATNA : बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्ष के निशाने पर पूरी तरह से बीजेपी आ गयी है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है वहीं ते

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद  विपक्ष के निशाने पर पूरी तरह से बीजेपी आ गयी है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है वहीं तेज प्रताप यादव ने भी बीजेपी को आड़े हाथ लिया है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो लोग एक इंच पीछे नहीं हटेंगे कह रहे थे ये समझिए कि आज उन्हें भागना पड़ा। जिन भी राज्यों ने कहा कि हम NRC, NPR लागू नहीं करेंगे उनमें से बिहार एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी की सरकार है। विपक्ष विधानसभा में प्रस्ताव पारित करवाने का पूरा श्रेय अपने माथे पर लेना चाहता है। विपक्ष नेता इस प्रस्ताव से गद्गद हैं।


वहीं इससे पहले तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि NRC-NPR के मुद्दे पर तनिक भी टसकने को नहीं तैयार BJP को आज हार्ट-अटैक का पहला झटका दिया।बिहार में NRC-NPR नहीं लागू करने की हमारी पार्टी की मांग पर आज विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।CAA को नहीं लागू होने देने की लड़ाई भी जारी रहेगी।


बता दें कि बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव पर विधानसभा की मुहर लगने के बाद बीजेपी खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। बीजेपी के विधायकों को इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है कि आखिर जिस NRC को लेकर उनके नेता अमित शाह बड़ी-बड़ी बातें करते रहे उसे बीजेपी ने बिहार में लागू नहीं करने को लेकर कैसे सहमति दे दी। बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं के रवैए से पार्टी के विधायकों में भी अंदरूनी नाराजगी है लेकिन वह खुलकर कुछ भी नहीं कहना चाहते।इस बीच बीजेपी नेताओं की नाराजगी भी सामने आने लगी है। मंत्री प्रेम कुमार ने तो यहां तक कह दिया कि हम इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार के साथ हैं। वहीं बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबली ने कहा कि जिस तरह जल्दबाजी में NRC को लागू नहीं किए जाने वाला प्रस्ताव सदन में लाया गया उसी तरह चलते सत्र के बीच जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रस्ताव लाना चाहिए।


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता