ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

‘2% वाला डिप्टी सीएम, 13% वाला सीएम, 18% वाला दरी बिछावन मंत्री’ मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित करने पर भड़की ओवैसी का पार्टी

Bihar Election 2025: बिहार महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने पर ओवैसी की पार्टी AIMIM ने मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर तंज कसा है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। इस निर्णय पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने तंज कसा है। 


उत्तर प्रदेश AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया पर एक एआई से बनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, "अगर 2% वाला उपमुख्यमंत्री बनेगा और 13% वाला मुख्यमंत्री, तो 18% वाला क्या दरी बिछावन मंत्री बनेगा?" उन्होंने आगे लिखा, "जब हम कुछ कहेंगे तो कहेंगे, अब्दुल तू चुप बैठ, वरना बीजेपी आ जाएगी।"


यह टिप्पणी खासतौर पर बिहार के मुस्लिम समुदाय से किसी प्रतिनिधि को डिप्टी CM नहीं बनाए जाने पर आई है। बिहार में मुस्लिमों की आबादी लगभग 17.7 फीसदी है, जबकि 11 विधानसभा सीटों पर उनकी आबादी 40 फीसदी तक है। इसके अलावा राज्य की 47 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। 


शौकत अली ने मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाए जाने की भी आलोचना की है, कि अगर वे अपनी बात रखेंगे तो बीजेपी आ जाएगी। बता दें कि महागठबंधन ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का औपचारिक उम्मीदवार घोषित किया। वहीं मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का एलान किया है।


‘2% वाला डिप्टी सीएम, 13% वाला सीएम, 18% वाला दरी बिछावन मंत्री’ मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित करने पर भड़की ओवैसी का पार्टी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता