ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: ‘सरकार बनी तो हर घर के एक सदस्य को देंगे सरकारी नौकरी’ बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा एलान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर हर उस परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी जिसके पास नौकरी नहीं है। 'कन्हैया अधिनियम' बनाकर 30 महीनों में हर घर तक नौकरी पहुंचाने का वादा किया गया है।

Bihar Politics
तेजस्वी का ऐतिहासिक ऐलान!
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गरम है और इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव का शंखनाद हो चुका है और अब बदलाव का समय आ गया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा विज़न साफ़ है, हमारा रोडमैप तय है। बिहार को आगे ले जाने के लिए आज हम एक ऐतिहासिक पहल करने जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि जिस भी परिवार के पास कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार को अनिवार्य रूप से नौकरी दी जाएगी। इसके लिए सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर 'कन्हैया अधिनियम' बनाया जाएगा और 30 महीनों के अंदर इसे लागू कर हर योग्य परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी।


तेजस्वी यादव ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब 2020 में हमने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी ने मज़ाक उड़ाया था। लेकिन हमने 17 महीने में 5 लाख सरकारी नौकरियां दीं, यह कोई दावा नहीं, प्रमाणित सच्चाई है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पूरे 5 साल का कार्यकाल मिलता, तो बिहार में रोज़गार क्रांति आ जाती।


तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ हमारी घोषणाओं की नकल करती है। 'हर घर नल योजना' भी हमारी सोच थी, जिसे नीतीश सरकार ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस सरकार में कोई इच्छाशक्ति नहीं बची है, और सिर्फ दिखावे की योजनाओं से जनता को गुमराह किया गया है।


तेजस्वी ने आगे कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर घर को सरकारी नौकरी, शिक्षा हब और IT पार्क की स्थापना, उद्योग-धंधे और फैक्ट्री का विस्तार, कृषि और डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाई, इन सभी क्षेत्रों में ठोस काम किया जाएगा ताकि बिहार को विकास के नए पथ पर अग्रसर किया जा सके।


तेजस्वी यादव ने अपनी बात को भावनात्मक अपील के साथ समाप्त करते हुए कहा कि मेरा कर्म बिहार है और मेरा धर्म बिहारी है। मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी। यह सिर्फ सरकार नहीं होगी, बल्कि पूरा बिहार सरकार चलाएगा। उन्होंने इसे ‘जश्न ऑफ बिहार’ करार दिया एक ऐसा बिहार जहां हर घर में नौकरी होगी, उद्योग होगा, और हर नागरिक को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। तेजस्वी यादव ने अंत में कहा कि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे, और उसी दिन से बिहार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता